रानीगंज -रानीगंज ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को रानीसायर स्तिथ नेशनल हाईवे दो पर दुर्गापुर से आसनसोल की और तेज गति से जा रही पुलिस का लगा स्टीकर का एक स्करोपियो जब्त किया.यह जानकारी रानीगंज ट्रैफिक विभाग के प्रभारी चिततोष मण्डल ने देते हुए बताया कि उक्त वाहन को देख कर पंजाबी मोड़ पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को संदेह होने पर उसका पीछा किया,पुलिस को देखते हुए उक्त वाहन का चालक उसे तेज गति से भगाने लगा.अंततः रानीसायर मोड़ पर उसे पकड़ लिया गया.स्करोपियो का नंबर डब्लू बी 15 सी 6024 है. स्कॉर्पियो के साथ वाहन चालक प्रकाश मिश्रा को भी पकड़ा गया है,वह स्वंय को बिहार के बलिया जिला तेलिनी इलाके का रहने वाला बता रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार के अनुसार रानीगंज पुलिस को कोलकाता के बाली थाना से सूचना दी गई की बाली इलाके से एक स्कॉर्पियो चोरी हुई है एवं इस सूचना के आधार पर रानीगंज के बांसड़ा मोड़ के समीप तैनात पुलिस कर्मियों ने देखा की एक तेज गति से स्कॉर्पियो दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जा रहा है उसे रुकने के लिए कहा गया ,परंतु चालक रुकने के बजाय और तेजी से उसे भगाने लगा. इसकी सूचना पंजाबी मोड़ तथा रानीसायर मोड़ पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को दी गयी.
रानीसायर मोड़ पर ट्रैफिक कर्मियों ने बैरिकेड कर स्करोपियो को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया. चालक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उसने यह स्कॉर्पियो डानकुनी से 3 लोगों से खरीदा था, फिलहाल पुलिस प्रकाश मिश्रा से पूछताछ कर रही है.



0 टिप्पणियाँ