रानीगंज -रानीगंज के मंगलपुर औद्योगिक नगरी के उद्योगपतियों द्वारा इलाके में लगातार कारखानों में हो रही चोरी को रोकने के लिए बीते 2 माह पूर्व आसनसोल दुर्गापुर प्राधिकरण (अड्डा) के सीईओ नितिन सिंघानिया से हाई मास्ट लाइट लगाने एवं पीने की पानी की व्यवस्था करने की मांग किया था . इस मांग को देखते हुए अड्डा की तरफ से 15 लाख रुपए की लागत से दो हाई मास्ट लाइट मंगलपुर उद्योग नगरी क्षेत्र में लगाए जाएंगे . इस हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्य का शिलान्यास शनिवार को रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने किया, जबकि इस इस मौके पर उद्योगपति राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रदीप बाजोरिया ,कर्मवीर खेतान, संजय बाजोरिया रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया सहित अन्य उद्योगपति मौजूद थे. तापस बनर्जी ने बताया कि मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र में ल लगातार हो रही चोरी पर रोक लगाने के लिए यह दो हाई मास्ट लाइट लाइट लगाए जा रहे हैं, एवं शीघ्र ही पुलिस के साथ एक मीटिंग की जाएगी तक इलाके में चोरी को रोका जा सके. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पीने की पानी की समस्या के समाधान के लिए 2 ओवर हेड टैंक भी लगाए जाएंगे.

0 टिप्पणियाँ