बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विभिन्न मांगों को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन





आसनसोल : बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा शुक्रवार को 78 नंबर वार्ड में साफ सफाई, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग का एक ज्ञापन आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को सौंपा गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, मनदीप सिंह उपस्थित थे। ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 78 नंबर वार्ड के कई इलाकों में पीने के पानी की समस्या है। साफ-सफाई भी ठीक से नहीं होती, साथ ही बिजली की भी पर्याप्त आपूर्ति न होने से कई इलाके अंधेरे में डूबे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कभी इस इलाके को बर्नपुर का ह्रदय कहा जाता था लेकिन आज 78 नंबर वार्ड में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमलोग मेयर से इन परेशानियों को दूर करने का अनुरोध किये है। मेयर ने जल्द से जल्द इनकी समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर