रेडलाइट एरिया लक्षीपुर के दिशा में चल रहे सभी पार्किंग अवैध -अमरनाथ चटर्जी



आसनसोल : आसनसोल के जीटी रोड व कुल्टी थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया दिशा में भी अवैध पार्किंग चलाई जा रही है। इसको लेकर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी चटर्जी ने भी माना कि दिशा में जो भी पार्किंग की जा रही है वह अवैध है। सनद रहे कि जब आसनसोल नगर निगम में जितेंद्र तिवारी मेयर हुआ करते थे। उस समय आसनसोल दिशा से नगर निगम को पार्किंग का राजस्व जाता था लेकिन उनके बोर्ड के खत्म होने के बाद वहां से राजस्व आना बंद हो गया। सूत्रों का कहना है कि अभी भी वहां पार्किंग चलाई जा रही है। हालांकि केरोना काल में दिशा बंद होने के कारण पार्किंग के साथ दिशा का कारोबार भी बंद था। लेकिन उसके बाद से जब खुला तो वहां पे पार्किंग निरंतर जारी है। नगर निगम का कोई जी राजस्व नहीं मिल रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह पैसा वहां के स्थानीय नेता, पुलिस और माफिया ले रहे हैं। जिनके देखरेख में यह पार्किंग चलाई जा रही है। यही नहीं आसनसोल जीटी रोड पर कई ऐसे पार्किंग है। जिसका अभी भी बकाया है। लोगों ने पार्किंग से पैसा तो उठा लिया है। लेकिन नगर निगम में जमा नहीं किया है। वह दुर्गा मार्केट के समीप की साइकिल स्टैंड हो या कई स्टैंड इसको लेकर आज नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने खुलासा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त