Slide 1 Slide 2 Slide 3

आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन पर पद का दुरुपयोग करने के आरोप पर भाजपा द्वारा इस्तीफे की मांग




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा भाजपा पार्षदों ने उनसे इस्तीफे की मांग की है। भाजपा पार्षदों का कहना है कि चेयरमैन अमरनाथ अपने स्वार्थ हित के लिए कार्य कर रहे हैं। इसलिए वे जल्द से जल्द अपने पद से इस्तीफा दें। इस संबंध में भाजपा पार्षद इंद्रानी आचार्य ने कहा कि पिछले बोर्ड की बैठक में जो रेगुलेशन कॉपी हम लोग को दिया गया। उसमें लिखा गया है कि ब्लूचिप कंपनी को रानीगंज मार्केट कंपलेक्स का कार्य दिया जाएगा। जबकि उनके पास सबूत है कि चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी जब निगम प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन थे। तब वे 24 दिसंबर 2021 को ही यह कार्य ब्लूचिप कंपनी और इंपीरियल रियलिटी को दे चुके हैं। तो फिर इसे बोर्ड में पास कराने का क्या औचित्य है। इसलिए हमारी मांग है कि वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। निगम आयुक्त इसकी जांच करें।नगर निगम चेयरमैन जल्द से जल्द अपना इस्तीफा दें। उनको जो भी कार्य करना है। वह कुर्सी से उतरकर करें। अपने स्वार्थ का कार्य करें। लेकिन नगर निगम के पद पर बैठकर आसनसोल की जनता को नुकसान ना पहुंचाएं। वही आसनसोल नगर निगम के घोषित रूप में उल हक ने इस मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पार्षद ब्लूचिप मुद्दे को लेकर स्टडी करें। यह मुद्दा 1990 का है। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। इसका सुलह जाने का जगह आसनसोल नगर निगम है। पिछले बोर्ड के द्वारा भी इस मामले को सलटाने का प्रयास किया गया। इस बार भी मेयर, चेयरमैन ने मिलकर इस मामला का सुलझाने का प्रयास किया है। जिसमें नगर निगम को कोई खर्चा देना नहीं पड़ेगा और 30% शेयर की हिस्सेदारी मिलेगा। इससे रानीगंज की जनता भी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षदों को कुछ जानकारी नहीं है। उनको कुछ भी बोलना है। वे लोग कुछ भी मांग कर सकते हैं। लेकिन कोई भी बात बोलने और मांग करने से पहले सोचना चाहिए कि क्या उचित है या अनुचित। कुछ समझे बुझे नहीं और चल दिए नगर निगम चेयरमैन की इस्तीफा की मांग करने। यह खेला नहीं है। ये लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ क्यों नहीं यह मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री जो गलत नीति लागू कर रहे हैं। वे इस्तीफा दे दें। अग्नीपथ जैसे नीति को लाएं जिससे पूरा देश में विरोध हुआ। इसको लेकर भाजपा पार्षद प्रधानमंत्री को पद से इस्तीफा देने की बात क्यों नहीं कर रहे हैं।दरअसल यह लोग कोई अच्छा कार्य करते नहीं हैं। यदि जो लोग अच्छा कार्य करते हैं। उनमें केवल बाधा उत्पन्न करना इनका काम है। हर बोर्ड बैठक में ये लोग केवल बाधा सृष्टि कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त