जामुड़िया- अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति , वृद्धा- विधवा - फीजिकल हैंडीकैप फाउंडेशन ,भुइयाँ उत्थान समिति ,आदिवासी समुदाय द्वारा सिंटू भुइयाँ के नेतृत्व में एसीपी केंद्रीय-2 तथागत पांडेय के दुर्गापुर में स्थानांतरित होने के पूर्व सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सिंटू भुंइया ने कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न पदों में कार्य करते हुए इन्होंने सराहनीय कार्य किया है. इनके कार्यों की सराहना समाज के अंतिम व्यक्ति द्वारा किया जाता है.श्री पांडेय एक पुलिस ऑफिसर के साथ-साथ इनके अंदर एक दयालुतापूर्ण हृदय है.इनके द्वारा गरीब, आदिवासी ,भुइयाँ समाज, पिछड़े समाज के बच्चों के शादी में मदद करने के साथ - साथ पढ़ाई लिखाई के लिए अक्सर खाता किताब कलम आदि की आवश्यकताओं को यथासंभव पूर्ण की जाती रही हैं. यह हमेशा गरीब व्यक्तियों के परिवार में परिजनों के मृत्यु होने पर दाह संस्कार में मदद के लिए तत्पर रहते देखा है. किसी भी समय फ़ोन करने पर तत्काल पीड़ित ,असहाय व्यक्तियों के समस्या के निदान करने के लिए खड़े रहते है. , प्रत्येक व्यक्ति चाहे किसी वर्ग ,जाति या धर्म का हो इनसे अपनापन महसूस करते हैं. आज बहुत दुःख है कि आज इनका स्थानांतरण हो रहा है तथा साथ-साथ ही खुशी भी है कि दुर्गापुर जा रहे है अब वहां के निवासियों को ये सभी सुविधाएं प्राप्त होगी. ऐसे कार्यो के आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट को भी धन्यवाद देता हूँ, एवं मुख्य रूप से माननीय मुख्य मंत्री ममता बनर्जी को विशेष धन्यवाद देता हूँ कि इतने होनहार ऑफिस को आसनसोल में सेवा के पोस्टिंग किया गया. भुइयाँ समाज उत्थान समिति पश्चिम बर्दवान के जिला सभापति मन्नू भुइयाँ,एरिया इंचार्ज मनोहर भुइयाँ, जिला आई टी सेल के सदस्य विनोद भुइयाँ एवं अजय भुइयाँ ,आदिवासी समाज से सोमेश महाली, पप्पू ठकुरिया, अमित सिंह उर्फ चट्टान सिंह, मनोज पंडित, सीता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ