Slide 1 Slide 2 Slide 3

पांडवेश्वर विधायक की शिकायत पर पत्रकार गिरफ्तार, द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट मांगने का आरोप



दुर्गापुर : पांडवेश्वर  विधायक की शिकायत पर पत्रकार गिरफ्तार, द्रौपदी मुर्मूघ के लिए  प्रचार का आरोप

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट मांगने का पत्रकार पर लगा है, टीएमसी विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पांडवेश्वर थाना पुलिस ने दुर्गापुर के एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये पत्रकार पर आरोप है कि वह सुवेंदु अधिकारी की तरफ से विभिन्न विधायकों को फोन कर राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के लिए कह रहे थे। इसे लेकर पांडवेश्वर थाना में विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद देर रात दुर्गापुर के बी जोन से आरोपी पत्रकार कोपुलिस ने गिरफ्तार किया। आज पत्रकार को कोर्ट में पेश किया गया





पत्रकार के विरूद्ध भादवि की धारा 166ए, 171 एफ, 189, 387,389,506, 109 और 120 बी केतहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी आरोपी है। शिकायत में लिखा है कि वह पत्रकार एक बांग्ला दैनिक अखबार से जुड़े हैं। पांडवेश्वर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने एक संवाददाता सम्मेलन कर इस विषय पर कहा कि दो दिन पूर्व संजय सिंह नामक एक बंगला अखबार का संवाददाता ने उन्हें फोन कर कहा कि आगमी 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा प्रार्थी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा गया।साथ उन्होंने कहा कि राज्य की विरोधी दल नेता शुभेंदु अधिकारी से बात कर लें इसके लिए उन्हें बङा रकाम देने की बात कहा गया।लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस से गद्दारी करने से साफ मना कर दिया।उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी का सैनिक है उनके विश्वास को नही तोङ सकते है।उसके बाद संजय सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि उन्हें सीबीआई ईडी से देख लेगा।उन्होंने पांडवेश्वर थाना में संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया ।पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गिरफ्तार किया।पुलिस ने रविवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया जहां पर अदालत के न्यायाधीश ने उनके जमानत याचिका खारिज कर जेल हिरासत पर भेज दिया।अरोपी संजय सिंह ने कहा वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुए है।


      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त