आसनसोल : एआईएमएआई पार्टी के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि मेयर परिषद सदस्य और बोरो चेयरमैन के नामों को जल्द से जल्द घोषणा की जाए। क्योंकि पूर्ण बोर्ड गठित नहीं होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रही है। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के बाद दानिश अजीज ने कहा कि आज वे लोग मेयर को एक ज्ञापन सौपें हैं।जिसमें हम लोगों की मांग है कि आसनसोल नगर निगम में पूर्ण बोर्ड का जल्द से जल्द गठन किया जाए और जो लंबित पड़े कार्य हैं। उसे जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए। दानिश अजीज ने कहा कि पूर्ण बोर्ड गठन नहीं करने के मुख्य कारण है कि तृणमूल कांग्रेस के अंदर आपसी रंजिश इतना बढ़ गया है कि पूर्ण बोर्ड का गठन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द वे पूर्ण बोर्ड का गठन करेंगे और रेलपार के समस्याओं का जो जिक्र है हम लोगों ने ज्ञापन में किया है उसका समाधान करेंगे।

0 टिप्पणियाँ