रांनीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तीन सदस्यीय प्र प्रतिनिधिमंडल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुधीर नीलकांतम से रानीगंज थाना में जाकर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. इस प्रतिनिधिमंडल में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया, सचिव मनोज केसरी एवं चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया मौजूद थे.भेंट के पश्चात अरुण भरतिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर से रानीगंज थाना में साइबर सेल के सहायता केंद्र खोलने की मांग की गई, उन्हें अवगत कराया गया कि रानीगंज में साइबर सेल ना होने के कारण इस अंचल में साइबर क्राइम होने से लोगों को बार-बार आसनसोल जाना पड़ता है, जिन्हे उन्हें परेशानी होती है.
उन्होंने इस समस्या को ध्यान पूर्वक सुना एवं शीघ्र ही रानीगंज थाना में साइबर सेल सहायता केंद्र खोलने का आश्वासन दिया.


0 टिप्पणियाँ