श्रावण माह के दूसरे सोमवार भी भक्तजनों में काफी हर्षोल्लास का माहौल ,हजारो भक्तो ने किया जलाभिषेक





रानीगंज --- श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को शिव भक्त भक्ति में लीन होकर महादेव की पूजा अर्चना करते हैं और इसी क्रम में रानीगंज के के विभिन्न शिवालयों में भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया .रानीसायर के कदम डांगा स्तिथ जोड़ा शिव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. हालांकि रविवार की रात से ही रानीगंज और आस पास के क्षेत्रों के हजारों शिव भक्त श्रद्धापूर्वक दामोदर नदी के पवित्र जल को इकट्ठा करते हैं,और पूजा के लिए रानीगंज के इस जोड़ा शिव मंदिर में जाते हैं, और उन धर्मावलंबियों की सेवा के लिए रानीगंज के कई स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों द्वारा पिछले बार की तरह इस बार भी जल लेकर कांवरियों को सेवा करते देखे गए .

शिशु बागान मोड़ पर शिवशक्ति जन सेवा संघ की ओर से इस बार भी चाय शरबत के अलावा जलेबी हलवा की व्यवस्था भक्तों के लिए की गई थी. इस अवसर पर संस्था के प्रमुख तरुण बर्मन एवं उनके साथियों द्वारा रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय कनौजिया सोनार के सदस्यों को सम्मानित किया गया .इस मौके पर हजारों भक्तों को चाय पानी बिस्कुट एवं नाश्ता कराई गई, दूसरी ओर जोड़ा महादेव मंदिर में श्री हनुमान चालीसा संघ की ओर से इस बार बी कैंप लगाए गए जहां इस बार भी भोजन की नाश्ते की व्यवस्था के अलावा मिठाई ,शरबत चाय की व्यवस्था की गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त