रानीगंज-ज्ञान भारती स्कूल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को लायंस क्लब ऑफ रानीगंज को दान स्वरूप एक शववाही वाहन प्रदान किया .इस अवसर पर विद्यालय के सलाहकार भोलानाथ भरतिया के हाथों इस शव वाही वाहन की चाभी लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केडिया के हाथों सुपुर्द किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रानीगंज में एक भी शव वाही वाहन नहीं था, एवं उनके काफी दिनों से इच्छा थी कि रानीगंज में एक ऐसी वाहन हो जो व्यक्ति के अंतिम पड़ाव मेंजियाघाट तक ले जा सके. उन्होंने कहा कि ज्ञान भारती स्कूल वर्षों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का एक मुकाम बनाई है ,वही समाज सेवा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है इसी के मद्देनजर आज एक अत्याधुनिक शव वाहन लायंस क्लब ऑफ रानीगंज को दिया गया है . इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष शिवकुमार भरतिया ,चैयरमेन सरवन कुमार तोदी , उज्जवल पातेसरिया, विनोद केसरी, रमेश झुनझुनवाला,विद्यालय के प्रिंसिपल अमित साव सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित थे. लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केड़िया एवं सचिव सज्जन टिबडेवाल ने बताया कि भोलानाथ भरतिया जी शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं लेकिन लोगों की मदद में उनका ध्यान निरंतर रहता है .रानीगंज क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए शव वाही वाहन लायंस क्लब को दान दिया जाना इसका उदाहरण है .शिक्षा के क्षेत्र में काफी कम खर्च में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में ज्ञान भारती स्कूल का नाम आज पूरे शहर में अव्वल है .मानव सेवा के क्षेत्र में इस तरह का सहयोगात्मक कदम है. इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगो में सुनील गनेडीवाला, सपन लॉयल्का, ललित खेतान, मनजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, गोपाल खेड़िया, अरविंद लुहारूवाला, अप्पू तोदी, सहित अन्य कई लोगों ने ज्ञान भारती ट्रस्ट द्वारा आयोजित सेवा की प्रशंसा व्यक्त की.
उन्होंने कहा मृत्यु एक शाश्वत सत्य है एवं मृत्यु के पश्चात कि दुख सुख के समय हर व्यक्ति को एक दूसरे के मदद के लिए तैयार रहनी चाहिए जीवन मरण सत्य है। इस अवसर पर स्कूल के सचिव सरवन कुमार तोदी ने कहा कि आज यह विद्यालय एक अच्छे मुकाम को हासिल करने में सफल रही है ।यहां के छात्र अच्छे परिणाम फल लाते रहे हैं। हम लोगों ने महामारी समय में देखा है कि किस किस तरह का कष्ट लोगों को उठाना पड़ा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने सब वाहान प्रदान करने का निर्णय लिया था ।लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केडिया ने कहा कि काफी सार्थक कार्यक्रम आज का रहा। हम लोग प्रयास करेंगे कि इस वाहन जरूरतमंद लोगों के सेवा मैं काम आए।इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष शिव कुमार भर्तियां , समाजसेवी उज्जवल प्रदेश एरिया कार्यकारी सदस्य विनोद केसरी, दलजीत सिंह,यहां उपस्थित थे ।वहीं लायंस के पूर्व अध्यक्ष सुनील गनेड़ीवाला ,मुकेश गुप्ता, स्वपन लॉयल्का ,पूर्व सचिव साजन टीब्रीवाल, मनजीत सिंह संजय पतेसीरिया प्रमुख उपस्थिति।
वाहन का चाबी प्रदान करते हुए समाजसेवी भोला भरतिया एवं चाबी लेते हुए अध्यक्ष संदीप केरिया


0 टिप्पणियाँ