Slide 1 Slide 2 Slide 3

उत्पाती बन्दर को पकड़ने के लिए लोगो ने किया रास्ता अवरोध, वन विभाग ने पकड़ा उत्पाती बन्दर को




जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत वार्ड संख्या नौ के चांदा ग्राम के आस-पास इलाके में डेढ़ महीनों से इलाके में एक बंदर ने आतंक मचा रखा था. जिसे आखिरकार वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़कर पिंजरे में बन्द कर जंगल में छोड़ दिया. वह बंदर आए दिन लोगों को काटते फिर रहा था, जिसके कारण चांदा ग्राम सहित इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों में दहशत बना हुआ था. आखिरकार इलाके के लोगों ने मजबूर होकर श्रीपुर फांड़ी के आईसी को इसकी खबर दी, जिसके पश्चात आईसी समेत वन दफ्तर के अधिकारीगण ने पूरे जामुड़िया इलाके में उस खूंखार बंदर की तलाश शुरू कर दी, वहीं रानीगंज की वाॅईसलेस संस्था ने भी बंदर की तलाश किया था,वह बंदर पकड़ से बाहर था, इसे लेकर गुस्साये चाँदा ग्राम के निवासी ने शुक्रवार की सुबह चाँदा से जामुड़िया जाने वाले मुख्य सड़क का अवरोध कर प्रदर्शन किया.इसकी खबर पाते ही मौके पर श्रीपुर फांड़ी के आईसी मो रियाजुद्दीन, सीआई सुशान्तो चटर्जी ने सड़क अवरोध कर रहे लोगों को समझा बुझा कर रास्ता अवरोध हटाया.इस अवरोध तथा लोगो का आक्रोश देखते हुए रेंजर अधिकारी ने वन कर्मियों को लेकर उक्त बंदर की तलाशी शुरू कर दी. मौके पर एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी भी उपस्थित हुए, उन्होने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ महीनों से एक बंदर इस इलाके में पहुँच कर उपद्रव मचा रखा था ओर इस इलाके के निवासी सहित इस रास्ते से होकर गुजरने वाले आम जनता के साथ साथ मुहल्ले में जलापूर्ति के लिए पानी के टैंकर ले जाने लोगों को भी वह अपना शिकार बना रहा था. वन विभाग अधिकारी सहित पुरी टीम उसे पकडने के लिए शुक्रवार सुबह से ही लगे हुए थे,और अंततः उसे चांदा फ्री प्राइमरी स्कूल के जंगल में पकड़ लिया गया .उपद्रवी बन्दर को पकड़े जाने पर अंचल के लोगो ने राहत की सांस लिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त