नियमित कक्षा चलाने की मांग पर श्री दुर्गा विद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया प्रदर्शन




रानीगंज -- रानीगंज श्री दुर्गा विद्यालय के कक्षा एकादश श्रेणी छात्रों ने नियमित क्लास चलाने की मांग पर स्कूल प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों की मांग है कि हम लोगों का नियमित क्लास जारी करें, अन्यथा हम लोग आंदोलन करते रहेंगे.काफी मशक्कत के बाद स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को समझा-बुझाकर आंदोलन समाप्त करवाया,साथ ही उन्हें यह आश्वासन दिया कि नियमित क्लास चले, इसका प्रबंध जल्द ही किया जाएगा.इसके अलावा

स्कूल के भार प्राप्त प्रधान शिक्षक अशोक वर्मा एवं स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी है और शिक्षक की कमी को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी है.उनका कहना है कि नियमित क्लास हो,इसके लिए हम लोग भी प्रयासरत हैं.उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में 1300 छात्रों की संख्या है तथा विद्यालय में मात्र 12 शिक्षक हैं , औसतन 50 छात्रों पर एक शिक्षक होनी चाहिए, कम से कम 10 और शिक्षकों की आवश्यकता है. दूसरी ओर कला विभाग में कक्षा एकादश में इस वर्ष 224 छात्र हैं . छात्रों का कहना है कि प्रत्येक सप्ताह में सर्फ 3 दिन ही कक्षा चलती है, ऐसे में अनियमित पढ़ाई से हम लोग पिछड़ जा रहे हैं. कक्षा में लगे तीन पंखा में दो पंखे खराब है .काफी गर्मी के कारण पढ़ने में काफी दिक्कत होती है. विद्यालय के प्रधान शिक्षक से शिकायत करने पर उल्टा उनका कहना है की छात्र ने ही पंखा तोड़ा है एवं छात्रों को ही गर्मी में रहनी होगी. वहीं इन आरोपो को लेकर स्कूल के ही एक शिक्षक ने बताया कि कोरोना महामारी के समय हुए अनियमितता के कारण विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है. शिक्षकों का कहना है कि हम लोगों के ऊपर कभी साइकिल वितरण करने तो कभी राशन वितरण करने आदि तरह तरह का काम सौंपा जाता है,ऊपर से शिक्षकों की कमी है ,यह सिर्फ इस स्कूल का समस्या नहीं है राज्य के लगभग सभी हिंदी माध्यम के स्कूल तथा कॉलेजों में यह समस्या देखी जा सकती है. वहीं खबर पाकर वार्ड नंबर 88 की पार्षद नेहा साव विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के भार प्राप्त प्रधान शिक्षक अशोक वर्मा से बातचीत कर बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है . इस समस्या का समाधान करने के लिए वह आसनसोल नगर निगम के मेयर से आवेदन कर समस्या का समाधान की मांग करेगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर