जामुड़िया-जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड स्थित अपायन मैरेज हाल के चेंबर आफ कॉमर्स एवं इन्डस्ट्रीज के कार्यालय में जामुड़िया के नये थाना प्रभारी राहुल देव मंडल एवं एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी को बुधवार की संध्या चेंबर आफ कॉमर्स की और से सम्मानित समारोह का आयोजन किया. इस सम्मानित समारोह के दौरान एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने चैंबर के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा की सभी जनता के साथ ही साथ चैंबर आफ़ कॉमर्स के कभी भी किसी कार्य के लिए जरूरत पड़े हमारा सहयोग हमेशा रहेगा, ओर हमें जिस विश्वास के साथ यह कार्य भार सौंपा गया है. उन्हें मै हर सम्भव पुर्ण करने का प्रयास करेंगे. जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल ने चैंबर ऑफ कॉमर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमलोग सभी समय आप लोगों के साथ है अगर किसी भी तरह का हमारी जरूरत पड़े तो हमारा मोबाइल फोन सब समय खुले हुए हैं.पूर्व सचिव अजय कुमार खैतान ने जामुड़िया को जाम मुक्त करने के लिए अपने वक्तव्य को रखते हुए कहा कि जितने भी ठेला वाले है अगर अपने ठेले को सड़क के ऊपर ना लगाकर सड़क के किनारे लगाएं तो सड़क संकरी न रहेगी. जिसके कारण जाम की समस्या थोड़ी कम होगी .मीर आजम खान ने कहा कि जामुड़िया के कुछ क्षेत्रों में ड्रग्स की बिक्री के करोबार चल रहा है, जिसके कारण आज के युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसते जा रहें है. इस पर पुलिस की ओर से अंकुश लगाया जाए .मौके पर अध्यक्ष जयप्रकाश डोनिया ,महेश कुमार सवाड़िया, शंकर सातोड़िया ,रामा शंकर केसरी के आलावा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अन्य सदस्य मौके पर उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ