Slide 1 Slide 2 Slide 3

अवैध तरीके से काटे गए पेड़ ,पहुंचे वन विभाग के अधिकारी





 जामुड़िया-जामुड़िया बोरो अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के बेनाली ग्राम में बागान पाड़ा में वन विभाग के बिना आदेश दो बड़े पेड़ काटे जाने की खबर पाकर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं काटे गए पेड़ को कब्जे में कर कार्रवाई करने की बात कहा.इस सम्बंध में पेड़ काट रहे व्यक्ति गौतम रूईदास से पूछा कि क्या उनके पास वन विभाग द्वारा कोई पेड़ काटने की वैद्य अनुमति है या नहीं तो गौतम रूईदास का साफ कहना था कि उसके पास कोई भी वैध कागजात नहीं है.साथ ही उन्होंने कहा कि जिस का पेड़ है उनसे अनुमति ली गई थी एवं पेड़ के बदले 60 हजार रुपए भी भूगतान किया गया है, पर वह अब मुकर रहे हैं कि उन्होंने कोई अनुमति दी है. गौतम रूइदास ने बताया कि पेड़ काटने की पार्षद संजय बनर्जी को दी गई थी, परंतु संजय बनर्जी से बात करने पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है. इसके बाद पार्षद संजय बनर्जी ने श्रीपुर फाड़ी में गौतम रूइदास के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है और पुलिस से मांग की है कि इस घटना की पूरी जांच हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त