ईडी द्वारा सोनिया गांधी को बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस की प्रतिवाद सभा




आसनसोल : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके प्रतिवाद में पूरे देश में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी के तहत शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस के द्वारा आसनसोल बीएनआर स्थित रविंद्र भवन के समक्ष एक प्रतिवाद सभा किया गया। जिसमें पश्चिम बर्दवान जिला के अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ,प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रसन्नजीत पूईतंडी, शाह आलम समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि ईडी किसी भी मामले में पूछताछ कर सकती है। लेकिन ईडी को निष्पक्ष होना चाहिए। नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा राजनीति कर रही है। भाजपा के इशारे पर ईडी राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान कर रही है।राष्ट्रीय कांग्रेस के कोई भी नेता पूछताछ के लिए किसी भी एजेंसी को सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वह कोयला चोर बालू चोर नेताओं की तरह पूछताछ करने पर एसएसकेएम में भर्ती नहीं होते। हमलोग ईडी के पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। बल्कि ईडी के नियत पर हमलोग का प्रदर्शन हो रहा है। जनता को भी समझना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड क्या मामला है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने भी माना कि इसमें कहीं भी मनी लांड्रिंग का केस नहीं है। जब मनी लांड्रिंग का केस नहीं है, तो फिर ईडी किस तरह इस मामले में बार-बार हमारे नेता को बुलाकर परेशान कर रही है।इसलिए हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त