सांसद महुआ मोईत्रा एवं फिल्म मेकर लीना मेनमेकलाई के विरोध में भाजपा विधायक ने किया एफ आई आर






 रानीगंज -मां काली को लेकर कृष्णा नगर के सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा मां काली को लेकर दिए गए विवादित बयान एवं फिल्म मेकर लीना मेनमेकलाई के द्वारा मां काली को स्मोकिंग करते दिखाए जाने खिलाफ आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने रानीगंज थाना के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए दोनों के गिरफ्तारी की मांग पर एफ आई आर दर्ज कराई की.इस अवसर पर रांनीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष देवजीत खां, सभापति सिंह,शमशेर सिंह,बादशाह चटर्जी,रानी क्याल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने कहा की हिंदू की देवी देवताओं पर लगातार कुत्शित बयान देकर ना केवल बंगाल बल्कि पूरे देश की हिंदू धर्म के आस्थाओं पर ठेस पहुंचाई है.उन्होंने रविवार को हीरापुर थाना में एफ आई आर न लिए जाने पर कहा कि सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही देखा जा रहा है, की किसी व्यक्ति के विरुद्ध में सिर्फ एक ही स्थान पर एफ आई आर किया जा सकता है,जबकी नूपुर शर्मा के विरुद्ध पूरे देश मे एफ आई आर की जा रही है. यहां देखा जा रहा है कि अगर हिंदू के देवी-देवताओं को लेकर किसी प्रकार का गलत बातें की जाती है उसका विरोध नहीं किया जा सकता है, यहां की टीएमसी नेत्री सायोनि घोष जब देवाधिदेव महादेव के शिवलिंग के साथ गलत हरकत की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के पश्चात बजाए उसका प्रमोशन किया गया. आज पश्चिम बंगाल ही नहीं पूरे देश की मां काली है. पश्चिम बंगाल में लोग सुबह उठते ही मां काली का स्मरण करते है, लेकिन उनके बयान को लेकर तृणमूल कांग्रेस एक ट्विटर के माध्यम से मात्र खानापूर्ति की है, जबकि नूपुर शर्मा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बयान बाजी करती रही है, इस राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति तृणमूल कांग्रेस कर रही है. हम लोगों की मांग है कि संसद महुआ मोइत्रा को गिरफ्तार की जाए और तृणमूल कांग्रेस उसे बर्खास्त करें, अन्यथा हम लोग आंदोलन जारी रहेगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त