जामुड़िया ---ईसीएल कर केंदा एरिया स्टोर के समीप एक कुऐं से एरिया इंजिनियर (एमटी) जी,वी विरांजने ईलू( 32) का शव बरामद होने से स्थानीय कार्यरत्त अधिकारियों और कर्मियों में सनसनी फैल गई.घटना की जानकारी बनबहाल फांडी पुलिस के दिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में सिदुली कोलियरी ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट आर,के,पी सिंह ने बताया की गोडला विटी विरांजने ईलू केंदा एरिया स्टोर में इंजिनियर इएनएम (ट्रेनी) के पद पर कार्यरत्त थे.बीते18 जूलाई को 9 बजे प्रातः वह डयूटी आये एवं पांच बजे छुट्टी होने के बाद अपना रूम में वापस नहीं गये. रूममेंट साथियों ने इसकी जानकारी एरिया के अधिकारियों को दिया,उसके बाद उनकी तलाशी शुरू हुई क्यों की वह अपने साथ मनिबैग और अपना मोबाइल लेकर नही गया था,दोनों कमरे में ही छोड दिया था, जब 18 जूलाई प्रातः से 19 जूलाई दोपहर तक कोई पता नही लगा, उसके बाद बनबहाल फांडी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराई गई, लेकिन उसकी तलाशी जारी रहा. 19 जूलाई की रात को उसका एक चप्पल कुआं के पास मिला जो चप्पल वे ऑन लाइन से अपने दुसरे साथी के साथ मंगाया था. साथी ने चप्पल की पहचान किया,उसके बाद उसकी तलाशी कुऐं में शुरू हुआ, कुऐं में पानी भरा हुआ था, पंप लगाकर जब पानी बाहर निकाली गई तो कुऐं के अंदर शव दिखाई दिया,शव कुऐं के अंदर मिलने के बाद सीतरामपुर से मांइस रेस्क्यू की टीम को बुलाया गया, रेस्क्यू की टीम ने शव कुऐं से निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को आंध्रप्रदेश कडप्पा स्तिथ उसके निवास स्थान भेज दिया गया.



0 टिप्पणियाँ