अंडाल --: केंदा एरिया के न्यू केंदा हाट तल्ला में मां शितला माता की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का उद्धघाटन की शुभ अवसर पर 24 घंटा का यज्ञ की आयोजन किया गया।इस यज्ञ में कुल 108 कलश और न्यू केंदा हाट ताला से दोबराना मोड तक कलस यात्रा की गई।इस यज्ञ में जजमान के रूप में अवदेश भुइयाँ ओर उनकी पत्नी मंजू देवी इस कलस यात्रा और पूजा में अपना सहयोग दिया।मंदिर उद्घाटन जमुरिया ब्लॉक सभापति सुकुमार भट्टाचार्य के हाथों हुई।कर्यक्रम के संबध में सुकुमार भट्टाचार्य ने कहा कि न्यू केंदा हाट ताला वासी के लोग बहुत मेहनती है उन्होंने अपने दम पर एक बहुत ही सुंदर मंदिर का निर्माण कराया है उन्होंने सभी लोगो को अपना धन्यवाद दिया और कहा कि मंदिर बहुत ही सुंदर बनी है।उन्होंने कहा कि किसी भी चीज के लिए आप लोग बेझिझक मुझसे मदद लीजिये मैं आप लोगो का जितना हो सके मदद जरूर करूँगा।इस यज्ञ में पुरोहित के रूप में पवन पांडेय,संतोष पांडेय मौजूद रहे।इस यज्ञ को सफल बनाने में मंगल पासवन,धरमिंदर तुरी,अजय शर्मा,सिंटू साव,सुनील साव तथा समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ