Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज के सीआरसोल राजपरिवार द्वारा आयोजित उल्टा रथ पूजा में उमड़ी भक्तों की भीड़






रानीगंज -रानीगंज के सीआरसोल राजपरिवार का 200 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक रथ यात्रा का उल्टा रथ मेला शनिवार को संपन्न हुई. इस अवसर पर परंपरा के अनुसार पुराने राजबाड़ी से नए राजबाड़ी तक पीतल से बने रथ को ट्रक के सहारे खींचकर लाया गया. जबकि इस अवसर पर इस रथ मेला के आयोजक समिति सीआरसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष विट्ठल माल्या ,सचिव निर्मल चटर्जी, जगरनाथ मंडल सहित काफी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे. परम्परा के अनुसार भगवान जगरनाथ अपने भाई बहनों के साथ मामा घर गये थे, , एवं 7 दिन के पश्चात अपने घर लौटते हैं, घर लौटने के दिन उल्टा रथ रथ पूजा मनाई जाती है .रानीगंज के इस रथ मेला में एक और जहां कृषि में प्रयोग होने वाले सामग्री आज भी बिक्री होती है ,बच्चो के लिए तरह तरह के झूला, डांसिंग झूला एवं मनोरंजन के सामग्री मेला में उपलब्ध है. 

 सचिव निर्मल चटर्जी ने बताया कि इस बार यह मेला 12 तारीख तक चलेगी ,एवं मेला में लगातार काफी भीड़ हो रही है .इसका मूल वजह है 2 वर्ष कोरोना के कारण मेला आयोजित ना होने के कारण लोगों का आकर्षण का केंद्र यह मेला बना हुआ है . निर्मल चटर्जी ने बताया कि मेला के दौरान एक और जहां भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रानीगंज पुलिस की ओर से व्यवस्था की गई है, वहीं सीआरसोल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन के वालंटियर इस मेला में किसी भी तरह के विवाद ना हो इस बात को ध्यान में रखकर मेला को संचालित कर रहे हैं . उन्होंने बताया कि मेला के दुकानदारों तथा मेला में आने वाले महिला पुरुषों के शौचालय की व्यवस्था क्लब में की गई ताकि उन्हें किसी की किसी प्रकार की परेशानी ना हो.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त