अंडाल -- अंडाल पंचायत समिति और काजोरा ग्राम पंचायत के सहयोग से काजोरा गांव के पास 51 बीघा जमीन पर बने बायोडायवर्सिटी पार्क का निरीक्षण करने पहुचें बायोडायवर्सिटी बोर्ड के चेयरमैन निलाद्री शेखर देवनाथ,उनके साथ मौजूद रहे अंडाल बिडियो सुदीप्त विश्वास, अंडाल पंचायत समिती सभापति लखी टुडू,सह सभापति कौशिक मंडल, काजोरा ग्राम पंचायत प्रधान पानकिष्टो नोनिया,
इसके अलावे अंडाल डीवीसी डीएसटीपीएस के मुख्य अभियंता व परियोजना प्रमूख सुनिल प्रसाद तथा डीवीसी सीएसआर के प्रबंधक एमडी समीम,पार्क निरीक्षण करने के बाद चेयरमैन निलाद्री शेखर देवनाथ ने कहा
काजोरा ग्राम पंचायत और अंडाल पंचायत समिति के सहयोग से बनी बायोडायवर्सिटी पार्क का अनावरण किया गया यह पार्क पश्चिम बंगाल बायोडायवर्सिटी बोर्ड, पश्चिम बंगाल सरकार के वित्तय मदद से बनी है। इस पार्क का मुख्य उद्देश्य देशी पद्दति से खेती करने और साग सब्जी पैदा कर अपने आप को स्वनिर्भर बनाना है।साथ ही हरियाली को बढ़ावा देना है इसी को ध्यान में रखते हुए इस बायोडायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया गया। अंडाल वीडियो ने बताया की इस पार्क को और विकसित किया जाएगा इस पार्क के लिए 80 लाख रूपये का फंड है।

0 टिप्पणियाँ