रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा शिक्षाविद एस के शर्मा को सम्मानित किया गया



 रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से चेंबर के सभागर के प्रांगण में आयोजित समारोह में एस के एस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चैयरमेन एस के शर्मा, मंगलपुर अंचल के उद्योगपति दीपक संथोलिया को सम्मानित किया. जबकि इस अवसर पर एस के एस ग्रुप के सचिव मयंक गुप्ता,नार्थ पॉइंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव, एस के एस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संदीप सिन्हा,रांनीगंज के बीएमोएच अरशद अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे.इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि हम लोग उस दौर में काफी मशक्कत के बाद बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज का स्थापना किया था, जब शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आई थी लेकिन निजी शिक्षा क्षेत्र स्थापित करने में काफी जटिलता थी.




 लेकिन मैं मानता हूं की दृढ़ संकल्प और उद्देशय निस्वार्थ हो तो निश्चय ही सफलता मिलती है. आज पूरे देश में बंगाल इंजीनियरिंग कॉलेज का अपना एक अलग स्थान है. मैंने मिशन के रूप में इस कालेज की स्थापना की थी. एसकेएस ग्रुप के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की भी स्थापना की है लेकिन वह मथुरा में है. इस क्षेत्र में एक के बाद एक अनेकों इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र खुले. हजारों की संख्या में दूसरे प्रांत में जाने वाले छात्रों को यहां आज शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलता है. हम लोगों का प्रयास है की इस क्षेत्र में भी एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो इसके लिए प्रयासरत हैं. आप लोग मेरा सहयोग करें हम आपके साथ हैं, जितनी जरूरत मेरी है. उतना ही जरूरत आपकी भी है .मेरी गलती हो तो मुझे बताए, सच्चा दोस्त वही होता है,जो गलतियों को सुधार करवाता है. उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर तो हम बना देंगे,पर शिक्षा के लिये,विशेषकर उच्च शिक्षा के लिए जहां से भी हो अच्छे शिक्षक लेकर आएं. इस अवसर पर उद्योगपति दीपक संथोलिया ने कहा कि अपने मातृभूमि जन्मभूमि के प्रति विशेष आकर्षण होता है. शिक्षा ग्रहण करने के बाद अवश्य ही नौकरी पेशा के लिए मैं अन्य प्रांत में गया, लेकिन मेरी आत्मा मुझे यहां आकर्षित करके लाया .मुझे खुशी है कि आज अनेकों लोगों को रोजी रोटी का अवसर दे पाता हूं. इस अवसर पर चेंबर के मुख्य सलाहकार आर पी खेतान ने श्री शर्मा से कहा कि आप एक कदम बढ़ाए हम दो कदम बढ़ाएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आपने इस अंचल में लाया हैं.हम लोग चाहते हैं इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो. कार्यक्रम का अध्यक्षता अरुण भरतिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव मनोज केसरी ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर