Slide 1 Slide 2 Slide 3

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रानीगंज शाखा की ओर से मनाई गई डॉक्टर्स डे

 

 रानीगंज-- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ बिधान चंद्र राय के जन्म दिवस एवं प्रयाण दिवस के अवसर पर रानीगंज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से संस्था के सभागार में डॉक्टर्स डे मनाई गई. इस अवसर पर आईएमए के केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ एस के बासु ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए भले ही हमारे पैर मत छुए, परन्तु हमारे शरीर को भी न छुए. उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान नहीं होते हैं एवं  एक डॉक्टर के लिए प्रत्येक रोगी महत्वपूर्ण होता है .इलाज के दौरान अगर किसी रोगी का मृत्यु हो जाता है तो उसके लिए डॉक्टर के साथ मारपीट करना, अस्पताल, नर्सिंग होम में हंगामा मचाना ,तोड़फोड़ करना  कहां तक जायज है .अतः लोगों से इस डॉक्टर डे पर निवेदन है ऐसी स्थिति में कम से कम डॉक्टर के साथ बदसलूकी ना करें, क्योंकि डॉक्टर भी समाज के एक अभिन्न अंग है. इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज एवं चिकित्सकों ने डॉक्टर विधान चंद्र राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा जताई. डॉक्टर अमृता घोष ने उद्घाटन गीत गाये.  मुख्य अतिथि  स्वामी सोमात्मानन्द जी महाराज ने कहा कि आज के पावन दिन पर चिकित्सको को भी आत्ममंथन करने की जरूरत है . चिकित्सकों को समय अनुकूल किस प्रकार की चिकित्सा करनी है, यह निर्णय लेने का समय है.यह अलग बात है कि आलोचना समालोचना में यह प्रश्न उठता है कि पहले के चिकित्सक जैसे आज के चिकित्सक नहीं है पर पहले के रोगियों की तरह आज के रोगी भी नहीं है.इस बार संस्था की और से डॉ सुभाष चंद्र दारूका को पुष्प गुच्छ,उत्तरीय एवं शाल प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया.  डॉक्टर एस सी दारूका ने कहा कि आज का सम्मान मेरे जीवन का सर्वोच्च सम्मान है .मैं समझता हूं कि आने वाली पीढ़ियों को समर्पित भाव से चिकित्सा करनी चाहिए. समाज सब पर नजर रखती है .समय अनुकूल उन्हें सम्मान देती है.डॉक्टर पीआर घोष ने कहा कि हम लोग  को अपने कर्तव्य के अनुकूल चिकित्सा व्यवस्था करनी होगी. यह अलग बात है कि चिकित्सा के क्षेत्र में परिवर्तन आई है . पत्रकार विमल देव गुप्ता ने कहा कि रानीगंज के चिकित्सकों का देश के कोने कोने में सुनाम है.डॉक्टर्स को  हताश और निराश नहीं होनी चाहिए, बल्कि समय के अनुकूल चलनी चाहिए.चिकित्सक  भी ऐसा कार्य करें कि लोगो की जो आस्था चिकित्सक के प्रति आज तक है,वह बरकरार रहे.


 कार्यक्रम में इस वर्ष पढाई कर डॉक्टर बनने वाले डॉक्टर पुत्र एवं पुत्रियों को सम्मानित किया गया.


इसके अलावा  लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के पूर्व अध्यक्ष राजेश जिंदल ,रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष अरुण भरतिया एवं  सचिव मनोज केसरी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ शिवाजी सरकार ने किए.कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनिर्बान घोष ने किए. धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव डॉ सुमित अग्रवाल ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त