अभय कुमार सिंघानिया को नगर निगम चेयरमैन ने किया सम्मानित




आसनसोल : आसनसोल रहालेन के रहने वाले अभय कुमार सिंघानिया और इस्माइल की रहने वाली आलिया रफत ने आईसीएसई बोर्ड के इस साल की 10वीं कक्षा की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 अंकों में से 498 अंक प्राप्त किए जो 99.6 प्रतिशत है।ये दोनों मेरिट लिस्ट में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरे नंबर पर हैं। अभय कुमार सिंघानिया के सफलता पर उन्हें सम्मानित करने के लिए सोमवार को आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उनके घर पहुंचे और पुष्पपुंज देकर अभय कुमार सिंघानिया को सम्मानित किया। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि अभय कुमार सिंघानिया अपने परिवार के साथ साथ पूरे आसनसोल शहर का मान बढ़ाया है। पूरे देश में उन्होंने आसनसोल का नाम रोशन किया। इससे वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आसनसोल नगर निगम सदैव उनके साथ खड़ी है। यदि पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में उन्हें निगम के किसी भी मदद की आवश्यकता होगी तो नगर निगम उसे अवश्य पूरा करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त