पानी की समस्या को लेकर मालती मंगल प्लाजा के निवासियों ने नगर निगम के जल विभाग अधिकारियों का किया घेराव



आसनसोल : आसनसोल मुर्गासोल स्थित मालती मंगल प्लाजा अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को पानी की काफी समस्या हो रही है। इसी को देखते हुए सोमवार को मालती मंगल प्लाजा के सभी महिलाओं ने आसनसोल नगर निगम के पानी विभाग का घेराव किया । आधा घंटा तक वहां के पानी विभाग के कर्मचारियों को अपना समस्या बतायी। एक महिला ने बताया कि वॉटर रिजर्वॉयर में कितना पानी नगर निगम दे रहा है जिसके कारण से 3 महीना से हम लोग जिस फ्लैट में रहते हैं वहां पर कुछ फ्लैट में रहने वाले लोगों को पानी नहीं पूर्ण रुप से नहीं मिल रहा है। जिसके कारण हम लोग काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसकी सूचना हम लोग नगर निगम को भी दे चुके हैं। मगर अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ। कुछ दिन पहले नगर निगम से अभियंता विभाग के कर्मचारी लोग भी वहां आए थे। पाइपों का मरम्मत किए थे। उसके बाद आश्वासन दिए थे कि अब आप लोगों को पानी फ्लैट में मिलेगा। मगर अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं हुई। 20 से साल 22 साल से लोग इस फ्लैट में रह रहे हैं।इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो हम लोग अगले दिन नगर निगम के मेयर से मुलाकात करेंगे। स्थानीय पार्षद मौमिता विश्वास को भी इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि आप लोगों की समस्या को हल करने के लिए मैं जरूर आगे आऊंगी। कल उस मानती मंगल प्लाजा में जाकर उनकी समस्या सुनेगी। इस मौके पर मौमिता सरकार, गौरी दास, सोनाली बनर्जी, किरण सिंह, अनिता राय आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर