दुर्गापुर:दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के ओर से शनिवार को सिटी सेंटर स्थित सृजनी हाॅल में मेधावी छात्र छात्राओं को एक कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अनिंदिता मुखर्जी, पूर्व विधायक विश्वनाथ पड़ियाल, दुर्गापुर एमआईसी राखी तिवारी,धमेंद्र यादव,राष्ट्रपति पुरस्कार एवं नेपाली हिंदी हाई स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर कलीमुल हक, दुर्गापुर भाषा मंच के शिव सागर उपाध्याय, जय प्रकाश ओझा, उपेंद्र नाथ मिश्रा,सत्येंद्र कुमार तिवारी मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिंदी हाई स्कूल के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में प्रथम हुई छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।मेयर अनिंदिता मुखर्जी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है ।उनको बेहतर शिक्षा व संस्कार देकर अच्छा इंसान बनने में अभिभावकों व शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहता है ।उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर छात्र छात्राओं का मान को बढ़ाया है ।आगे यही बच्चे देश और राज्य के लिए कुछ कर सकते है।विभिन्न सामाजिक संगठन को भी आगे आकर इलाके के मेधावी छात्र छात्राओं सम्मानित कर उनका हौसलाअफजाई करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ