Slide 1 Slide 2 Slide 3

सुभद्रा बलभद्र के साथ मौसी के घर गए भगवान जगन्नाथ




दुर्गापुरः दुर्गापुर सिलपंचल के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ रथ पर्व मनाया गया। इसी के तहत भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा को लेकर मौसी के घर गए गये। भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के साथ ही उपवास रखकर मन्नत भी मांगी । रथ को खींचकर पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। दुर्गापुर इस्पात नगरी के सीजन राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर मैं समाज कल्याण समिति द्वारा रथ उत्सव मनाया गया। डीएसपी के अधिकारियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नारियल फोड़कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर चित्रालय मैदान में लेकर आए। रथ खींचने के दौरान काफी बारिश हो रही थी फिर भी लोगों की भीड रस्सी खींचने के लिए देखी गई ।वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सप्ताव्यापी मेला का आयोजन किया गया है।करोना महामारी को देखते हुए 2 साल रथयात्रा नहीं निकाली गई थी ।इस बार काफी भीड़ होने के कारण कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भीड़ को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर से भी रथ यात्रा निकाली गई थी जो इस्पात नगरी में परिक्रमा करते हुए सिटी सेंटर के चतुरंग मैदान में पहुंची। वहां भी मेला का आयोजन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त