जामुड़िया पुलिस ने चोरी किए हुए 9 मोबाइल सहित दो नाबालिग मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया



 जामुड़िया : साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से लगातार कार्यवाही एवं छापेमारी किया जा रहा है .इसी क्रम में शुक्रवार की रात्री जामुड़िया थाना प्रभारी राहुलदेव मंडल के नेतृत्व में छापेमारी अभियान के तहत कुल 9 मोबाइल के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवक दुर्गापुर के एनटीएस थाना क्षेत्र के बोगा अमरावती कॉलोनी के रहने वाले बताये जा रहे हैं. गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रमेश बैद और कृष्णा बैद बताया जा रहा है .पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों को जामुड़िया थाना क्षेत्र गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों के पास से 9 मोबाइल बरामद किए गए हैं. दोनों ही आरोपी नाबालिग है. दोनों के ऊपर आईपीसी की धारा 379/411/413/414 /120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया. दोनों आरोपियों को आसनसोल जिला न्यायालय में पेश कर और अधिक जानकारी के लिए रिमांड की मांग किया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त