Slide 1 Slide 2 Slide 3

स्व गोविंद राम खैतान की 9 वी पण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि



 रांनीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स संस्थापक स्व गोविंद राम खैतान की 9 वीं पुण्यतिथि पर  रविवार को चैम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके प्रतिमा पर मालयदान कर श्रद्धांजलि दी.  इस अवसर  पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि आज ही के दिन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना हुई थी और आज ही के दिन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक और सलाहकार गोविंदराम खेतान की पुण्यतिथि भी है .उन्होंने कहा कि स्व गोविंदराम खेतान हमेशा चाहते थे कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स लोगों की भलाई के लिए और सामाजिक विकास के लिए काम करें उन्हें के आदर्शों पर चलते हुए वर्तमान चेंबर सदस्य अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि किन्ही कारणों से आज रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का स्थापना दिवस नहीं मनाया जा रहा है इसे सोमवार यानी कल मनाया जाएगा . गोविंदराम खेतान के पौत्र हर्षवर्धन खेतान ने कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि एक ऐसे महान व्यक्ति के परिवार में उनका जन्म हुआ उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्होंने अपने दादा जी से न सिर्फ व्यवसाय बल्कि सामाजिक दायित्व को कैसे निभाया जाए इसकी सीख हासिल की है और वह चाहते हैं कि अपनी पूरी जिंदगी उन्ही आदर्शों पर चलते हुए बिताएं . इस मौके पर सचिव मनोज केसरी,गोविंद राम खैतान के सुपुत्र आरपी खेतान,बिजय खैतान,महेश खेड़िया,राजेश गनेरीवाला,अरूमय कुंडू सहित रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त