रानीगंज- रानीगंज के तीराट ग्राम पंचायत अंतर्गत हाड़ा भांगा स्थित स्वामी शिवानंद आश्रम द्वारा आयोजित छठ वें रथ यात्रा के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन आश्रम के प्रांगण में किया गया. इस अवसर पर आसपास के अंचल के एक सौ स्कूली बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया . प्रतियोगिता में चित्रांकन का विषय था रथ यात्रा एवं बच्चों द्वारा विषय से संबंधित उकेरे गए चित्रों में से बेहतर चित्र बनाने वाले छात्रों को पुरष्कृत किया गया .इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान स्वामी शिवानंद आश्रम के द्वारा तरह-तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य अंचल के प्रतिभावान छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करना है .


0 टिप्पणियाँ