Slide 1 Slide 2 Slide 3

मेयर नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से लड़ेंगे चुनाव, 21 अगस्त को होगा उपचुनाव



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय नगर निगम के पार्षद नहीं हैं। उन्होंने 25 फरवरी को मेयर पद का शपथ लिया था। नियम के मुताबिक उन्हें 25 अगस्त तक उन्हें नगर निगम के किसी वार्ड से पार्षद निर्वाचित होना पड़ेगा। अन्याथया संवैधानिक संकट उत्पन्न हो जाएगी और मेयर के पद से हटना पड़ेगा। इस संवैधानिक संकट को देखते हुए आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है। उपचुनाव 21 अगस्त को होगा। इस वार्ड से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 6284 प्राप्त कर संजय बनर्जी पार्षद निर्वाचित हुए थे। लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इसलिए यह सीट खाली हो गई है।इस वार्ड से अब तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मेयर विधान उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे। राज्य सरकार जल्द ही इस उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त