Slide 1 Slide 2 Slide 3

रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा 450 लोगो को कोरोना के बूस्टर डोज लगवाए गये

 


रानीगंज -रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा सोमवार को रानीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से कोरोना के बूस्टर डोज 450 लोगों को लगवाए गए.यह शिविर रानीगंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के चिकित्सक आर नंदी के नेतृत्व में उसके टीम द्वारा लगाई गई. इस अवसर पर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने बताया कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का कार्य सिर्फ व्यवसाय हित ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्य भी करना है. कोरोना जैसे भयावह बीमारी पर निजात पाने के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स इसके पूर्व भी प्रथम एवं द्वितीय कोरोना के टिका के लिए शिविर लगा चुकी है एवं आज रानीगंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की सहायता से बूस्टर डोज का शिविर लगाई गई है, जिसमें 400 लोगों को यह बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 450 लोगों को बूस्टर डोज प्रदान की गई . चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी ने बताया कि 450 लोगों में 400 लोगों को कोवी शील्ड एवं 50 लोगों को को वैक्सीन लगाए गए हैं, एवं जरूरत पड़ने पर आगे भी चेंबर ऑफ कॉमर्स इस तरह के शिविर सकती है . इस शिविर को सफल बनाने में शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन विष्णु खेतान, अनिल लोहारुवाला,अरूमय कुंडू, के अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया , राजेश गनेड़ीवाल, दीपक जलान एवं अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त