रानीगंज-रानीगंज के वार्ड नंबर 37 में कूड़ा-कचरा साफ नहीं होने से अंचल वासी दहशत में हैं. खासकर महावीर कोलियरी से सटे साहेब कोठी के बाउरी पाड़ा, कोरा पाड़ा और खनी आवास क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हैं. क्षेत्रवासियों का दावा है कि नगर निगम के कर्मचारी लंबे समय से ईसीएल स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सड़क पर लगे कूड़े के ढेर को साफ करने नहीं आए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह से अधिक समय से कूड़ेदान व आसपास की नालियों में कूड़ा जमा है, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी उनकी सफाई करने नहीं आते हैं. जिससे बड़े इलाकों में कूड़े के ढेर लग जाते हैं. इसके अलावा शहर का कचरा आसपास के क्षेत्रों में जमा किये गए खदान क्षेत्र के आसपास डंप किया जाता है, जिससे उन हिस्सों में यात्रा करना भी मुश्किल हो ज रहा है.

0 टिप्पणियाँ