Slide 1 Slide 2 Slide 3

36 घंटे बाद परित्यक्त पत्थर खदान से चालक का शव निकाला गया




आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के मनोहर बहाल के बड़ापुकुरिया इलाके में स्थित एक परित्यक्त पानी से भरा पत्थर खदान में नियंत्रण खोकर बोलेरो सहित गिरे चालक का शव 36 घंटे बाद मंगलवार की सुबह बचाव दल ने खदान से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया। गौरतलब है कि 15 नंबर वार्ड स्थित काली धौड़ा निवासी 31 वर्षीय सुनील हंसदा सीएमपीडीआईएल में गाड़ी चलाते थे। रविवार की रात 8 बजे किसी अधिकारी को लाने के लिए आसनसोल स्टेशन जा रहे थे। लेकिन वे स्टेशन नहीं पहुंचे। घर वालों ने जब उनके मोबाइल पर फोन किया,तो मोबाइल भी स्विच ऑफ मिली।इसके बाद सुनील हंसदा के परिजन उनकी तलाश शुरू की।इसी दौरान जब वे लोग बड़ापुकुरिया क्षेत्र में आए तो उन्होंने देखा कि एक परित्यक्त पत्थर खदान में पानी की सतह पर कार का लॉग बुक तैर रहा है। इसके बाद उन लोगों ने अनुमान लगाया कि सुनील नियंत्रण खोकर खदान में गाड़ी सहित गिर गया है। इसकी सूचना पाकर वार्ड पार्षद श्याम सोरेन, उत्पल सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पश्चिम बर्दवान जिला आपदा प्रबंधन के विशेष बचाव टीम को बुलाया गया। पानी में लोहे की भारी वस्तु से चुंबक लगाकर कार की तलाश शुरू की गई। सोमवार के शाम काफी मशक्कत करने के बाद कार को पानी से निकाला गया। लेकिन सुनील का शव नहीं मिला। आपदा प्रबंधन बचाव दल की टीम ने मंगलवार की सुबह सुनील का शव बरामद किया। मृतक सुनील हसदा के भाई शुक्ला हंसदा ने बताया कि बचाव दल ने आज सुबह उनके भाई का शव खदान से उद्धार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त