जामुड़िया : सावन का महीना आते ही जगहों- जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है .इसी क्रम में जामुड़िया महिला चेतना शाखा की और से अग्रसेन भवन में 2 दिवसीय सावन मेला का उद्घाटन जामुड़िया स्टील इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार मावण्डिया ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस बारे में महिला चेतना शाखा की अध्यक्ष बिंदिया खैतान ,सचिव ललिता चौधरी ने बताया कि महिला चेतना शाखा जामुड़िया की ओर से प्रति वर्ष ही सावन मेला का आयोजन किया जाता है. इस मेले में आसनसोल ,जामुड़िया ,बराकर, झरिया, रानीगंज, धनबाद की महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प के सामान का स्टाल लगाया जाता है .समाजसेवी पवन कुमार मावण्डिया ने कहा कि महिला चेतना शाखा द्वारा आयोजित इस सावन मेला में हस्तशिल्प का संगम अपने आप मे एक अनूठा कार्य है. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने हाथों से निर्मित सामानों को इस मेले में प्रदर्शित करती है. 2 दिवसीय इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, के साथ साथ बच्चों के विभिन्न प्रकार के खेल का भी आयोजन किया जाएगा. इस मौके नीतू खैतान, सरोज डालमिया, संगीता सिंघानिया, मधु शर्मा ,पूजा टिबरेवाल ,पायल पटवारी, अंजू साहुवाला, रीना अग्रवाल, सुधा साहुवाला, सरिता बंसल, बीना जोशी, बबीता बंसल ,अनिता मेगोतिया, नीलम डालमिया आदि उपस्थित थी.


0 टिप्पणियाँ