आसनसोल : विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की बैठक रविवार को आसनसोल भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल में ओबीसी को होने वाली समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय नेता शंकर चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ओबीसी को 27% आरक्षण दे रही है जबकि बंगाल में ममता की सरकार ओबीसी को मात्र 17% आरक्ष आरक्षण दिया जा रहा है। जिसमें 10% मुस्लिमों को तथा 7 % हिंदुओं को मिल रहा है। हमलोगों की मांग है कि केंद्र सरकार की तरह ही पश्चिम बंगाल में भी हमें 27% आरक्षण मिले इसके लिए हम लोग आंदोलन करेंगे। मौके पर भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के भृगु ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप दे, अमिताभ गोराई, सोनाली सेठ, सीनू दी आदि उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ