जिले में 27 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया चयन, सभी को किया गया पुरस्कृत




आसनसोल : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी स्कूलों में स्वच्छता पर विशेष जोर देती हैं। यही वजह है कि उन्होंने पूरे राज्य में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की शुरुआत की है। 2021-22 शिक्षा वर्ष के लिए पश्चिम बर्दवान जिले में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किए गए। सोमवार को एडीडीए के कांफ्रेंस हॉल में हुए एक सम्मान समारोह के दौरान पश्चिम बर्दवान के 392 स्कूलों में चलाए गए स्वच्छ विद्यालय अभियान के समीक्षा के बाद 27 स्कूलों को चयनित किया गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। पश्चिम बर्दवान जिले में कुल 1977 स्कूल है। जिनमें से 1500 सरकारी स्कूल है। इनमें से 392 स्कूलों में पश्चिम बर्दवान जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वच्छ अभियान चलाई गई थी। पानी शौचालय, साबुन से हाथ धोना, कोरोना काल के अनुसार आचरण आदि विभागों में विचार करते हुए यह पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने पश्चिम बर्दवान जिला शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और इन 392 स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद दिया। जिन्होंने स्कूल बंद रहने के बावजूद भी इस समीक्षा कार्य में संपूर्ण सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर