मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 26 से 28 जुलाई को रांनीगंज में की जाएगी







 रानीगंज- मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की ओर से आगामी 26 से 28 जुलाई को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित की जाएगी. यह शिविर रानीगंज के रामकुमार खेतान ट्रस्ट के सहयोग से की जा रही है. यह जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के तहत गुरुवार की सन्ध्या स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में दी गयी. इस संवाददाता सम्मेलन में मारवाड़ी युवा मंच रांनीगंज शाखा के अध्यक्ष श्याम जालान, मुख्य सलाहकार राजेश जिंदल,आयुष झुनझुनवाला, सुमित क्याल ,आयुष सरायां, प्रतीक मोर ,अमित गोयल, संदीप केड़िया, विकास सतनालिका, आदित्य मूंदडा, प्रशांत सरावगी के अलावा रामकुमार खेतान ट्रस्ट की ओर से हर्षवर्धन खेतान मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए श्याम जालान ने बताया की इस शिविर के लिए दिव्यांगों की पंजीकरण का कार्य 15 जून से आरंभ हो गयी है, एवं अब तक लगभग 150 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है . इस शिविर में जयपुर राजस्थान से विशेषज्ञ द्वारा 26 जुलाई को दिव्यांगों का स्क्रीनिंग कर कृत्रिम अंग बनाएंगे एवं 28 जुलाई को दिव्यांगों को यह अंग प्रदान की जाएगी. यह तीन दिवसीय शिविर रांनीगंज सराफ भवन में सम्पन्न होंगे. संस्था के सलाहकार राजेश जिंदल ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया जी करेंगे ,जबकि इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत खंडेलिया एवं अन्य पदाधिकारी एवं अंचल के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे. शिविर में पश्चिम बर्दवान जिला के अलावा अन्य जिलों के भी दिव्यांग अपना रेजिस्ट्रेशन करा रहे है,एवं शिविर तक जो भी दिव्यांग आएंगे ,उन्हें कृतिम अंग प्रदान किये जायेंगे. श्री जिंदल ने राम कुमार खैतान ट्रस्ट के हर्षवर्धन खैतान के सहयोग को लेकर विशेष अभार जताया. राम कुमार खैतान ट्रस्ट के हर्षवर्धन खैतान ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच लगातार सेवा मुल्क कार्य कर रही है,कोरोना काल में इसके सदस्यों ने अभूतपूर्व कार्य किया है.जरूरत के समय पर रक्त की व्यवस्था इसके सदस्य बखूबी कर रहें हैं.

उन्होंने बताया कि राम कुमार खैतान ट्रस्ट स्वर्गीय माता प्रसाद जी,गोविंदराम खैतान जी एवं सत्यनारायण खैतान की स्मृति में संचालित की जा रही है. अगर कोई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसके पठन पाठन के लिए ट्रस्ट हर सभंव मदद करेगी.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त