Slide 1 Slide 2 Slide 3

पुलिस और जनता के बीच बेहतर सम्बन्ध बनाने के लिए 250 जरूरत मन्दो को राशन सामग्री एवं पौधा वितरित किये







 जामुड़िया - पुलिस ओर जनता के बीच बेहतर संबंध बनाये रखने के लिए पुलिस की ओर से समय समय पर समाजिक मुलक कार्य किया जाता रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तर्गत जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी इलाके स्थित एनएच दो के किनारे स्थित हिन्दुस्तान ढ़ाबा के सभागार में 250 250 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया ओर पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के सभी लोगों को एक एक कर पौधा प्रदान किया गया. खाद्य सामग्री वितरण के दौरान बढ़ते साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए एवं उससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया.इस अवसर पर डीसीपी डॉ कुलदीप एस ने कहा कि आज इंटरनेट के माध्यम से जिस तरह से लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं,उससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, अगर आप के पास किसी भी अनजान व्यक्ति का फोन आये या फिर आप से किसी प्रकार से बैंक या एटीएम कार्ड या ओटीपी की जानकारी मांगे तो आप लोग कोई भी जानकारी उसे ना दे .पुलिस अधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई. चार चक्का वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करे, दो चक्का वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करे, शराब पीकर वाहन ना चलाये, सड़क पार करते समय सिगनल देख कर सड़क पर करे.इस मौके पर चोरी किये गये 6 मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल के मालिक को सौंपा गया. मौके पर एसीपी सेन्ट्रल श्रीमंता कुमार चटर्जी, सीआई सुशान्तो चटर्जी,जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, श्रीपुर फाड़ी प्रभारी शेख रिजाउदिन, चुरूलिया फाड़ी के प्रभारी विश्वजीत राॅय, जामुड़िया ट्रैफिक अर्णव मंडल, एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी , राकेश अग्रवाल ,आकाश बंसल, आदि मुख्य रूप से मौके पर उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त