एजुकेशन के क्षेत्र में छात्रों का भविष्य निखारने का बेहतर प्रयास
दुर्गापुर- शहर के सिटी सेंटर स्थित निजी होटल सभागार में रविवार टुटलेज की ओर से ब्रिज फेयर का आयोजन किया गया. जहां देश के हरियाणा, बंगलोर, महाराष्ट्र ,कोलकाता, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से करीब 25 यूनिवर्सिटी एवं नामी कॉलेजों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे. एजुकेशन फेयर में शहर एवं आसपास के विभिन्न स्कूलों में हाई सेकेंडरी से पास हुए छात्रों को आमंत्रित किया गया था. जहां विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों को भविष्य बनाने के क्षेत्र में उन्हें विभिन्न तरह का जानकारी दी गई. आयोजक संस्था के सागर चौधरी ने बताया कि अक्सर हाई सेकेंडरी पास करने के बाद छात्रों के मन में दाखिला को लेकर कई तरह के प्रश्न खड़े हो जाते हैं . छात्रों को दाखिला से लेकर उन्हें आगे पढ़ने के लिए हो रही समस्याओं को दूर करने हेतु संस्था की ओर ब्रिज फेयर मेला का आयोजन किया है.एजुकेशन फेयर के इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों को एक साथ एकत्र कर छात्रों को सहयोग करने का प्रयास किया जा रहा है. एजुकेशन फेयर में करीब 400 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया है. वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अमिताभ गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई.

0 टिप्पणियाँ