रानीगंज - मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल प्रबन्धन द्वारा गोद लिए हुए 225 विधावाओं को प्रत्येक माह की तरह इस माह भी राशन सामग्री प्रदान की गयी, इसके अलावा बारिश से बचने के लिए एक एक छाता भी प्रदान की गयी. रविवार को अस्पताल परिसर में दिए गए इस राशन सामग्री के कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गापुर नगर निगम की मेयर अंदिदिता मुखर्जी थी.उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल जहां 24 घंटे मरीजों का बेहतर इलाज काफी कम मूल्य में किया जाता है,वहीं विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक इस अस्पताल में मरीजों का इलाज करते हैं . इसके साथ- साथ प्रत्येक महीने इन विधवा माताओं को राशन सामग्री वितरण करना, उनके स्वास्थ्य की जांच कर जरूरत पड़ने पर उनका निशुल्क इलाज करना काफी सराहनीय कार्य है. ऐसे नेक कार्य में और भी लोगों को आगे आकर सहयोग करने की जरूरत है. इस अवसर पर उखड़ा पांडेश्वर अंचल के उद्योगपति विश्वजीत उर्फ बापी दे ने कहा कि पहली बार उन्हें मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के कार्यक्रम में आने सौभाग्य प्राप्त हुआ है.समाज के ऐसे विधवाओं माताओं जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं जिसे समाज के लोग उपेक्षित समझते हैं ,उनकी सेवा रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य करते हैं देखकर काफी सुखद एहसास हुआ. इस तरह के कार्य हम लोग भी अपने अंचल में करने का प्रयास करेंगे. रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह बग्गा ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य में हम लोग भी आगे आना चाहते हैं .गरीब असहाय लोगों की मदद करना हम सब का कर्तव्य बनता है. कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के मैनेजिंग कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रसाद खेतान ने किया.




0 टिप्पणियाँ