22 वर्षीय शेख राहुल की ट्रेन से गिरकर हुई मौत





रानीगंज-शुक्रवार को रानीगंज के रेलवे स्टेशन संलग्न ईस्ट केबिन के सामने डाउन मेन लाइन, मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे में खड़ा एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. यह घटना सुबह 10:00 बजे की है, ट्रेन में सवार एक महिला ने इस विषय पर गौर किया, और युवक के साथ सफर कर रहे अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन का चेन खींचकर ट्रेन को रुकवा दिया गया. युवक की पहचान मालदा जिला के इंग्लिश बाजार थाना के मल्लिक बाजार इलाके के निवासी 22 वर्षीय शेख राहुल के तौर पर हुई हैं. मृतक राजस्थान के एक बेसरकारी कारखाने में काम करता था, और छुट्टी मिलने के उपरांत वह अपने अन्य आठ साथियों के साथ, वापस घर लौट रहा था, और इसी बीच यह दर्दनाक घटना घटी. वहीं इस घटना की जानकारी पाकर जी आर पी एवं आरपीएफ के जवानों ने उसके मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया,और मामले की खबर मृतक के परिजनों को दे दी गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त