Slide 1 Slide 2 Slide 3

21 जुलाई को टीएमसी द्वारा आयोजित शहीद दिवस को सफल बनाने के लिए निकाली गयी महा जुलूस






 रानीगंज- 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतल्ला में टीएमसी द्वारा आयोजित शहीद दिवस के अवसर पर की जाने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरे कोयलांचल शिल्पांचल में पूरे जोर-शोर से टीएमसी कार्यकर्ता द्वारा प्रचार प्रसार की जा रही है .इसी क्रम में बुधवार को ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत नीमचा कोलियरी अंचल से कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस एवं स्थानीय टीएमसी द्वारा महा जुलूस निकाला गया .इस जुलूस में रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया, स्थानीय श्रमिक नेता अर्जुन सिंह, शिबू यादव, शेरू खान ,सौरभ हारी, विकास सिंह, मंटू सोरेन, शंकर नोनिया, परवेज खान ,मिंटू खान, मनोज यादव, सोष्टि मण्डल, बेली बाउरी ,संतोष नोनिया, मनु भुंइया, दीपक पासवान, राकेश भुंइया, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह जुलूस नीमचा कैंटीन से निकलकर बालू बंकर के पास जाकर समाप्त हुई. इस जुलूस के दौरान विनोद नोनिया ने कहा कि 2 वर्षों के कोरोना काल के बाद इस बार काफी उत्साह के साथ टीएमसी की नेत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में 21 जुलाई को शहीद दिवस पालन किया जा रहा है, इसके लिए धर्मतल्ला में आयोजित जनसभा में टीएमसी के नेतागण के अलावा राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न दलों के नेतागण उपस्थित रहेंगे .उन्होंने कहा कि वास्तव में इस बार का यह शहीद दिवस ऐतिहासिक शहीद दिवस मानी जा रही है, क्योंकि इस सभा में दूसरे राज्यों के विभिन्न राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता सभा में उपस्थित रहेंगे एवं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्या आगे की रणनीति क्या होगी इस पर इस महा जुलूस में देखने को मिलेगा. दूसरी ओर वक्तारनगर टीएमसी आंचलीक कमिटी ओर से श्रमिक नेता निर्मल पाल की ओर से जुलूस निकाली गई जो वक्तारनगर गांव अंचल की परिक्रमा किया .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त