तृणमूल की 21 जुलाई की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक




आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के द्वारा आहूत आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाली रैली को सफल बनाने को लेकर शनिवार को आसनसोल के बीएनआर स्थिति तृणमूल भवन में तृणमूल कांग्रेस कमेटी के ने एक बैठक का आयोजन किया।जिसमें राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक घोषित उप मेयर अभिजीत घटक पार्षद उत्पल सिन्हा वरिष्ठ टीएमसी नेता प्रबोध राय उर्फ कैप्टन के साथ विभिन्न वार्डों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि 21 जुलाई की रैली 2 वर्ष बाद हो रही है। इसलिए इस रैली को ऐतिहासिक रैली बनाना है। इसलिए सभी पार्षद अपने वार्डों में दीवार लेखन का कार्य करवाएं और सभी नेतृत्ववृंद ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस रैली में ले जाएं। उन्होंने कहा कि ज्यादा संख्या में बस से जाएंगे तो बसें सही समय से कोलकाता में प्रवेश नहीं कर पायगी। इसलिए महिलाओं और छात्रों के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी और बाकी सभी लोग कोल्डफील्ड, अग्निवीणा एवं अन्य ट्रेन के माध्यम से कोलकाता पहुंचेंगे और वहां जुलूस के शक्ल में धर्मतल्ला जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त