Slide 1 Slide 2 Slide 3

शालीमार पटना दुरंतो एक्सप्रेस से 200 विदेशी पक्षियों को आरपीएफ ने किया बरामद



आसनसोल : ट्रेन की चेकिंग के दौरान शालीमार-पटना दुरंत एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 7 के बर्थ नंबर 15 से करीब 200 विदेशी पक्षी आरपीएफ की टीम ने बरामद किया। पक्षीयों को लेकर जा रहे मो. समीर राजाबाजार, नारकेलडांगा, कोलकाता इलाके के निवासी हैं। उसके पास उन पक्षियों को ले जाने कोई वैध कागजात नहीं था। पक्षियों के साथ मो. समीर को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। आसनसोल(टी) रेंज वन कार्यालय के अधिकारियों को सूचित किया गया। जांच के बाद उन्होंने बताया कि बरामद पक्षियों का परिवहन वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय नहीं है। ऐसे में यह पक्षी वन विभाग के हवाले नहीं किए जा सकते हैं। बिना उचित बुकिंग के पक्षियों को रेलवे में ले जाने के लिए मो. समीर से 3625 रुपये वसूले गए। उसके बाद मो. समीर को सभी पक्षियों के साथ छोड़ दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त