श्री नारायणी महिला समिति द्वारा 2 दिवसीय सावन झूलन उत्सव , 351 महिलाओं ने किया मंगल पाठ







 जामुड़िया-जामुड़िया के अग्रसेन भवन में श्री नारायणी महिला समिति द्वारा आयोजित 2 दिवसीय सावन झूलन उत्सव के दूसरे दिन श्री राणीसती दादी का सिंधारा में 351 महिलाओं ने लाल चुनरी ओढ़ कर दादी जी का मंगल पाठ किया. यह मंगल पाठ सूरत से पधारी सुरभि बिरुजीका एवं रानीगंज के मंगल पाठ वाचिका सुषमा जोशी के सानिध्य में किया गया .इस अवसर पर श्री रानी सती दादी का अलौकिक श्रगार, अखंड ज्योत ,56 भोग ,सवामणी ,दादी जी का खजाना एवं भंडारा का आयोजन किया गया.ज्ञात हो कि आयोजन के प्रथम दिन सोमवार को सवा लाख जवा फूलो के माला का महाभिषेक किया गया था. संस्था की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल एवं सचिव बेबी जोशी ने बताया कि इस मौके पर कोलकाता से आये भजन गायक संजय शर्मा एवं धनबाद से अभिषेक सिंघल द्वारा बीते रात की भजनों की प्रस्तुति पर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे. भजन गायक ने अपनी स्वर पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया. संजय शर्मा द्वारा गाए भजन दादी जी के अँगने में उड़ रहा गुलाल , हम दादी वाले हैं के भजनों पर श्री रानी सती दादी के भक्त सराबोर हो उठे.उसे वह इस अवसर पर मोहक नृत्य की भी प्रस्तुति की गई . फूलों की होली खेली गई .महोत्सव के दूसरे दिन अष्टम मंगलपाठ महोत्सव में जामुड़िया,आसनसोल ,रानीगंज तथा आसपास के 351 महिलाएं मंगल पाठ में हिस्सा लिया.. इस मौके पर अनिता मेगोतिया एवं मधु सिंघानिया ने बताया कि श्री रानी सती दादी की महिमा अपरंपार है. राजस्थान के झुंझुनू में विराजी दादी की कृपा से सारे कष्टों का निवारण होता है, सारे बिगड़े काम स्वतः बन जाते हैं. दो दिवसीय इस महोत्सव में सभी भक्तों ने आनंदित हो कर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया .इस मौके पर सरिता बंसल,संगीता सिंघानिया, बबिता बालुका,सुमन संथालिया, ममता संथालिया, कौशल्या नाड ,अनिता बंसल, के अलावा आयोजन को सफल बनाने में बिष्णु बंसल,डब्बू अग्रवाल सहित संस्था के सभी सदस्यों की अहम भूमिका है .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त