रानीगंज- आदिवासी समन्वय की ओर से 16 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को रानीगंज के आदिवासी नेता संजय हेंब्रम के नेतृत्व में रानीगंज के बीडीओ एवं बीएलआरओ को ज्ञापन पत्र सौंपा. इस इन मांगों में फर्जी एस सी एस टी प्रमाण पत्र को जांच कर अविलंब उसे बातिल करना होगा. आदिवासी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करनी होगी. आदिवासियों के जहीर थान एवं शमशान का सुंदरीकरण करना होगा. साथ ही कुछ लोग श्मशान घाट की जमीन एवं जहीर थान की जमीन को कब्जा कर लेना चाह रहे हैं उसे अविलंब बंद कराना होगा. बल्लभपुर ग्राम के नूपुर स्थित आदिवासी मोहल्ला में एक सांस्कृतिक मंच बनाने होंगे. उन्होंने कहा कि आदिवासी अपनी मांगों को लेकर निरंतर लड़ रहे हैं एवं शीघ्र ही मांगों को नहीं मानी गई तो आने वाले दिन में आदिवासी समाज के लोग बृहत्तर आंदोलन करेंगे. इस अवसर पर धीरेन हेंब्रम ,विजय मुर्मू, शीतल टूडू ,गोपीनाथ टुडू, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे .दूसरी और रानीगंज की बीडीओ अभिक मुखर्जी एवं रानीगंज के बीएलआरओ शांतनु माझी ने ज्ञापन पत्र लेकर करवाई करने का आश्वासन दिया .

0 टिप्पणियाँ