Slide 1 Slide 2 Slide 3

रेलवे सुरक्षा विशेष बल 16 वीं महिला बटालियन द्वारा यात्रियों के बीच शरबत और पानी का वितरण



आसनसोल : देश के 75 वें स्वाधीनता वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 16 वी महिला बटालियन रेलवे सुरक्षा विशेष बल के द्वारा शनिवार को आसनसोल स्टेशन पर यात्रियों के बीच जल एवं शरबत वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार मीणा ने अपने हाथों से स्टेशन में यात्रियों को शरबत पिला कर किया।पानी और शरबत का वितरण आसनसोल स्टेशन के बाहर और स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित 16 वीं महिला बटालियन के कमांडर दीपचंद आर्या ने बताया कि जल ही जीवन है। हमारे समाज में पानी पिलाना पुण्य का कार्य माना जाता है। आज काफी कड़ी धूप है। जिसके कारण आज हम लोग सभी यात्री लोगों को पानी और शरबत का सेवा दे रहे हैं। मनुष्य के शरीर के अंदर हमेशा पानी की मात्रा सबसे ज्यादा रहना चाहिए। इसलिए पानी का सेवा दुनिया का सबसे बड़ा सेवा होता है। मानव सेवा के लिए हमलोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त