Slide 1 Slide 2 Slide 3

अमृत नगर कोलियरी में 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से लोग परेशान ,टीएमसी के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन



रानीगंज- ईसीएल के अमृत नगर कोलियरी प्रबंधन की मनमानी रवैया से परेशान हो शनिवार को रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश यादवके नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने कोलियरी के एजेंट का घेराव के विरोध प्रदर्शन किया. इस संदर्भ में रूपेश यादव ने कहा कि बीते काफी समय से अमृत नगर कोलियरी प्रबंधन की मनमानी के वजह से यहां के लोग परेशान है, पहले सबमर्सिबल पंप जल गया, उसके बाद पानी की पाइप लाइन फट गई, और बीते 15 दिन से ट्रांसफार्मर भी जल गया था,जिससे लोगो को बिजली पानी नहीं मिल पा रही है. इन सारी परेशानियों के बारे में कोलियरी प्रबंधन को जानकारी भी दी गई मगर इस विषय में कोलियरी प्रबंधन उदासीनता दिखाई, आखिर में स्थानीय लोगो ने परेशान होकर रुपेश यादव को इसकी खबर दिया.रूपेश यादव कोलियरी प्रबंधन के कानों तक इस बात को पहुंचाने के लिए विरोध किया और कोलियरी के एजेंट का घेराव कर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान रुपेश यादव ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन अगर हमारी मांगे पूरी नहीं करती, और नया ट्रांसफार्मर अगर नहीं लगाती तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा. स्थानीय लोगों के इस गुस्से के उबाल को देखते हुए कोलियरी प्रबंधन ने आश्वासन दिया के स्थानीय लोगों की मांगों को जल्दी पूरा किया जाएगा, तब जाकर उन्होंने प्रदर्शन समाप्त किया. रूपेश यादव ने कहा कि आज तो यह प्रदर्शन रुक गया, लेकिन अगर प्रबंधन ने जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाया तो यह प्रदर्शन वापस से शुरू हो जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त