Slide 1 Slide 2 Slide 3

एनसीडब्ल्यूए 11 के लिए वित्तीय पहलुओं पर विचार के लिए बनी कमेटी के बैठक में बीएमएस नहीं होगी शामिल



आसनसोल : कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कामगारों के 11वें वेतन समझौते को लेकर वित्तीय पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए गठित कमेटी की 4 अगस्त को बुलाई गई बैठक का बीएमएस ने बहिष्कार किया है। एक जुलाई को आयोजित जेबीसीसीआई की बैठक बगैर किसी नतीजे के खत्म हो गई थी। इसके बाद 6 जुलाई को सीआईएल प्रबंधन ने वित्तीय पहलुओं पर विचार विमर्ष के लिए एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी के चेयरमैन बीसीसीएल के सीएमडी एवं निदेशक (वित्त) समीरन दत्ता हैं। समन्वयक सीआईएल के महाप्रबंधक (श्रमशक्ति एवं औद्योगिक संबंध) अजय कुमार चौधरी को बनाया गया है। चार सदस्य यूनियन से हैं, जो जेबीसीसीआई मेंबर भी हैं। इनमें बीएमएस से सुरेन्द्र कुमार पांडेय, एचएमएस से सिद्धार्थ गौतम, एटक से लखनलाल महतो एवं सीटू से डीडी रामानंदन को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है।गौरतलब है कि 4 अगस्त को यह बैठक धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में बुलाई गई है। बीएमएस से सम्बद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने कहा कि 4 अगस्त को बुलाई गई इस बैठक में बीएमएस के प्रतिनिधि की उपस्थिति नहीं होगी। कोल इंडिया प्रबंधन ने एकतरफा निर्णय लेते हुए इस कमेटी का गठन किया है। जबकि इस तरह की किसी कमेटी गठन को लेकर एक जुलाई को हुई जेबीसीसीआई की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई थी। घुरडे ने कहा कि सीआईएल प्रबंधन जेबीसीसीआई पर फोकस करने के बजाए इस तरह कमेटी गठित कर वेतन समझौते को लटकाने का काम कर रहा है। इधर कमेटी में सदस्य बनाए गए बीएमएस के वरिष्ठ नेता और जेबीसीसीआई सदस्य सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने भी कमेटी गठन के औचित्य पर सवाल उठाए थे। बहरहाल देखना यह होगा कि बैठक को लेकर एचएमएस, सीटू, एटक द्वारा क्या रूख अपनाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त